July 22, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Business #Candidates #Chief minister #DM #Education #Election #Events #Fashion #Feature #Ganga #Haridwar #Indian army #Lifestyle #People #PM yojana #Police #politics #Proceeding #Tech news #travel #world

पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा की पहल पर लगा ऋण मेला, 104 लोगों को मिली स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

दुर्गा फकीरी धाम में आयोजित जागरूकता शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सब्सिडी आधारित ऋण योजनाओं की दी गई जानकारी, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान।

हरिद्वार। पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के संयोजन में दुर्गा फकीरी धाम में सोमवार को ऋण मेला एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं, बेरोजगारों एवं इच्छुक उद्यमियों को सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं जिला संयोजक निकाय प्रकोष्ठ अनिरुद्ध भाटी ने किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्योग संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार के प्रबंधक चंद्र मोहन एवं सहायक प्रबंधक दिनेश चंद्र आर्य ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सब्सिडी आधारित ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीपीडीई के राव आश्कर तथा धर्मशाला प्रबंधक अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने भी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर में लगभग 104 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत स्वरोजगार गतिविधियों के लिए 2 लाख रुपये तक के ऋण पर 25 प्रतिशत, 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 20 प्रतिशत तथा 25 लाख रुपये तक के ऋण पर 15 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा महिला उद्यमियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है।

इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, वाशु, मुकेश, वर्षा, सतनाम सिंह, अशोक दास, ससी पाठक, ललिता, अनिता शर्मा, सुधा देवी, आरती गुप्ता, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, कृष्ण जांगड़ा, जितेंद्र कुमार, सोनू, राकेश कुमार, सुनीता जोशी, रामलाल, शुभम चौधरी, श्रेय भारद्वाज, मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *