विधायक इंजी. रवि बहादुर ने 35 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास**
**विधायक इंजी. रवि बहादुर ने 35 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास**
संवाददाता : विजय यदुवंशी
लोकेशन : हरिद्वार
**ज्वालापुर।** ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में विधायक इंजी. रवि बहादुर ने 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गढ़ कुतुबपुर से पथरी मार्ग का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 35 लाख रुपये की लागत से इस मुख्य मार्ग का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित हैं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गों को दुरुस्त कराया जाएगा।
इस मौके पर राव जुबैर, राव सुहैल, जुल्फिकार, डॉ. महेंद्र सैनी, बीर सिंह, राव मुजीब, गुलफाम (ठेकेदार), इकबाल कुरैशी, विनीत चौहान, मांगेराम (प्रधान), शहजाद, रब्बन, इरशाद, नीरज चौहान, प्रवीण चौहान, सामून, ग़ालिब, अफजल, रशीद (प्रधान), गुलाम फरीद, तनवीर कुरैशी, महरूफ सलमानी, नौमान राणा, हाजी कुर्बान, अर्जुन, मदन सागर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता
























































































































































































































































































































































