November 23, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Business #Candidates #Crime #DM #Education #Events #Feature #Ganga #Haridwar #Lifestyle #People #PM yojana #Police #politics #Proceeding #Tech news

एचआरडीए के नोटिस बेअसर, बिना कंपाउंडिंग शुल्क जमा किए पूरा करा दिया निर्माण; राजस्व को चूना, अधिकारी मौन

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती के दावे धरातल पर कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। उपाध्यक्ष सोनिका के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधीनस्थ अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कनखल के जगजीतपुर पीठ बाजार में शनि देव मंदिर के सामने विभागीय नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका और देखते ही देखते पूरा कर लिया गया। हैरानी यह है कि निर्माण पूरा होने तक कंपाउंडिंग की फाइल तक जमा नहीं हुई। इसके बावजूद क्षेत्रीय स्तर पर न तो निर्माण रुकवाया गया और न ही राजस्व वसूली सुनिश्चित की गई। सवाल है कि जब विभाग को निर्माण की जानकारी थी और नोटिस भी जारी हो चुका था, तो फिर निर्माण पूरा कैसे हो गया? क्या क्षेत्रीय अधिकारियों ने जानबूझकर आंखें मूंदे रखीं? एक ओर प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ऐसे मामले विभागीय निगरानी और राजस्व हितों की अनदेखी की पोल खोल रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *