September 24, 2026
# Tags
#Analytics #Blog #Boycott #Business #Candidates #Chief minister #Congress #Dehradun #Dessert #DM #Education #Election #Events #Fashion #Feature #Ganga #Haridwar #Indian army #Lifestyle #People #Police #politics #Proceeding #Roorkee #Sadhu sant #Tech news #travel #Yatra #प्रशाशन #रुड़की #सुरक्षा

अखिलेश की दीर्घायु के लिए सुमन देवी ने उठाई कांवड़।।

अखिलेश यादव के लिए हरिद्वार से इटावा तक पैदल कांवड़ यात्रा।।

रिपोर्ट : विजय यदुवंशी

लोकेशन : हरिद्वार

हरिद्वार :

कांवड़ मेला 2026 में आस्था और राजनीतिक संकल्प की अनोखी तस्वीर सामने आई है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुमन देवी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता की कामना को लेकर हरिद्वार से इटावा तक पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की है।

सुमन देवी हरिद्वार से गंगाजल लेकर इटावा स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर तक जाएंगी। बताया गया कि वह पिछले वर्ष भी अखिलेश यादव के लिए कांवड़ लेकर गई थीं। इस बार उनके साथ महिपाल गुर्जर भी गंगाजल लेकर इटावा के लिए रवाना हुए हैं।

हरिद्वार में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों कांवड़ यात्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

वीओ :
सुमन देवी ने कहा कि वह अखिलेश यादव की सफलता और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि अखिलेश यादव स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सफलता मिले।

सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर नकारात्मक शक्तियां बढ़ती हैं, जो प्रदेश और देश के लिए हानिकारक हैं।

वहीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी और युवा जनसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मां गंगा से अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन और 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने की प्रार्थना करते हैं।

इस अवसर पर दीक्षांत शर्मा, आदेश उपाध्याय, डॉ. नासिर अहमद, रईस अहमद, आदित्य यादव, प्रिंस यादव, शिवराम यादव और अंकित यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता : न्यूज़ हरिद्वार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *