September 14, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Candidates #Chief minister #Events #Ganga #Haridwar #People #PM yojana #Police #politics #Proceeding #Sadhu sant #Tech news #travel #world #Yatra

एसपी धर्मवीर यादव को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पर हरिद्वार के संत समाज का साधुवाद, स्वामी प्रबोधानंद गिरि बोले- जल्द करेंगे मुलाकात

हरिद्वार। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए चयनित होने पर देवभूमि हरिद्वार के संत समाज ने प्रसन्नता जताई है। न्यूज हरिद्वार से विशेष बातचीत में जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर एवं धर्म संसद अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने धर्मवीर यादव को इस उपलब्धि पर साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने बताया कि उन्होंने धर्मवीर यादव के सम्मान में श्यामपुर-चंडीघाट स्थित गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर उनके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और हर की पौड़ी से गंगाजल भी भेजा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश दौरे के दौरान धर्मवीर यादव से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलने वाला राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक धर्मवीर यादव की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा का सम्मान है। संत समाज ऐसे अधिकारियों के साथ खड़ा है, जो देश और समाजहित में पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार पर भी स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने विश्वास जताते हुए सरकार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने वाले अधिकारियों का सम्मान उत्साह बढ़ाने वाला है। धर्मवीर यादव को राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित किए जाने के बाद हरिद्वार के संत समाज की ओर से दी गई शुभकामनाओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *