मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आनंद धर्मशाला का लोकार्पण, आर्किटेक्ट मनोज गौड़ को उत्कृष्ट निर्माण के लिए किया सम्मानित
22 हजार वर्गफीट में बनी धर्मशाला में 48 फर्निश्ड कमरे, 3 हॉल और आधुनिक रसोई की व्यवस्था
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में क्षत्रिय कलौता समाज द्वारा निर्मित श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है । मुख्यमंत्री ने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे धार्मिक, सामाजिक व मानव सेवा के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह धर्मशाला सेवा , समर्पण और परोपकार का जीवंत उदाहरण हैं।

इस अवसर पर उन्होंने धर्मशाला के भव्य निर्माण और आधुनिक डिजाइन के लिए हरिद्वार के उभरते आर्किटेक्ट मनोज गौड़ को विशेष रूप से सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रवेश द्वार है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण पुण्य का कार्य है। यह धर्मशाला आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस शानदार निर्माण के लिए उन्होंने आर्किटेक्ट मनोज गौड़ को बधाई दी और उनका सम्मान किया।

आनंद धर्मशाला के आर्किटेक्ट मनोज गौड़ बने चर्चा में, CM ने की तारीफ
करीब 22 हजार स्क्वायर फीट में बनी इस धर्मशाला का पूरा डिजाइन आर्किटेक्ट मनोज गौड़ ने तैयार किया है। भवन में पूर्ण रूप से सुसज्जित 48 कमरे, तीन बड़े हॉल और विशाल पार्किंग की व्यवस्था है। यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक रसोई एवं भोजन व्यवस्था भी बनाई गई है। भवन का हर हिस्सा इस तरह डिजाइन किया गया है कि श्रद्धालुओं और कर्मचारियों को कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने हमेशा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। हरिद्वार आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां ऐसी धर्मशालाएं कुंभ और चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए बहुत उपयोगी होंगी। उन्होंने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट को सेवा, समर्पण और परोपकार का जीवंत उदाहरण बताया।

क्षेत्रीय लोगों ने भी कार्य को सराहा
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने धर्मशाला के आकर्षक निर्माण, आधुनिक सुविधाओं और सुव्यवस्थित वास्तुकला की जमकर तारीफ की। आर्किटेक्ट मनोज गौड़ द्वारा तैयार यह भवन अब हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा और सुविधा का प्रमुख केंद्र बनेगा।





















































































































































































































































































































