November 16, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Boycott #Candidates #Chief minister #Congress #Dehradun #DM #Education #Election #Events #Ganga #Haridwar #Lifestyle #People #PM yojana #Police #politics #Sadhu sant #Tech news #कार्यवाही #प्रशाशन #भाजपा #सुरक्षा

हरिद्वार में सपा को मिली मजबूती: यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव सत्यम शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल**

**हरिद्वार में सपा को मिली मजबूती: यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव सत्यम शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल**

*अर्ध कुंभ में भ्रष्टाचार पर साधा निशाना, बोले- “निष्पक्ष कार्य हो, यात्रियों व व्यापारियों को मिले सुविधा”*

दिनाँक : 16/11/26

संवाददाता : विजय यदुवंशी

**हरिद्वार।** समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता एवं यूथ कांग्रेस हरिद्वार के पूर्व शहर महासचिव सत्यम शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के सह प्रभारी महंत शुभम गिरी ने उन्हें किसान निधि में जॉइनिंग कराकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर महंत शुभम गिरी ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा समाजवादी विचारधारा से जुड़ रहे हैं और अब पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में और भी लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ेंगे और हरिद्वार में वर्ष 2004 का इतिहास दोबारा दोहराया जाएगा।

**”सपा ने किया विकास”**

पार्टी से जुड़ने वाले सत्यम शर्मा ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस तरह उत्तर प्रदेश में विकास कार्य किए, वह सराहनीय है। हरिद्वार का कलेक्ट्रेट भवन तथा ओम घाट भी समाजवादी पार्टी की ही देन हैं, जिसका श्रेय नेताजी को जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच बहुत बड़ी और दूरदर्शी है।

**अर्ध कुंभ में भ्रष्टाचार पर निशाना**

भाजपा पर हमला बोलते हुए सत्यम शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्ध कुंभ की तैयारियों में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अर्ध कुंभ के कार्य निष्पक्ष तरीके से हों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और स्थानीय लोगों को भी राहत दी जाए। साथ ही शहर की यातायात समस्या का समाधान किया जाए।

**ये रहे उपस्थित**

इस अवसर पर संजय कुमार, तरुण कुमार, बबलू भाई, अमन ठाकुर, अमन गिरी, अजय गुप्ता, अनिल शर्मा, बसु शर्मा, देवांश गिरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *