हरिद्वार में सरेराह सनकी प्रेमी ने युवती को गला रेतकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी,,,,
लिव इन पार्टनर थे हंसिका और प्रदीप, मोबाइल में क्या था जो देखते ही प्रदीप ने कर दी हंसिका की हत्या
सिडकुल के नवोदय नगर में 23 साल की हंसिका यादव की हत्या उसके ही लिव इन पार्टनर ने कर दी। हंसिका के गले को चाकू से रेता गया था। इस दिल दहला देने वाली वारदात को देखकर लोगों की रुह कांप गई। फिलहाल हंसिका का प्रेमी प्रदीप पाल फरार है और पुलिस जल्द ही आरोपी प्रदीप पाल को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
मोबाइल चेक किया और रेत दिया गला
सिडकुल पुलिस ने बताया कि चार साल पहले दोनों यूपी के सीतापुर से हरिद्वार नौकरी की तलाश में आए थे। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। यहां दोनों नवोदय नगर में किराए के मकान में बतौर लिव इन पार्टनर रहने लगे। करीब एक महीने पहले दोनों अलग हो गए। प्रदीप को शक था कि हंसिका किसी ओर लड़के से फोन पर बात करती है और इसलिए अब उसे पसंद नहीं करती। इस शक के चक्कर में प्रदीप इतना अंधा हो गया कि उसने सोमवार को काम से लौट रही हंसिका को रोक लिया और उसका मोबाइल चैक किया।
मोबाइल देखकर प्रदीप आग बबूला हो गया और प्रदीप ने चाकू से हंसिका का गला रेत दिया। कमाल की बात है कि दिन दहाडे की गई इस वारदात में कोई भी हंसिका को बचाने नहीं आया। हंसिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रदीप के परिवारजनों को हंसिका से अफेयर के बारे में जानकारी थी। लेकिन हंसिका के परिजनों को प्रदीप के बारे में कुछ पता नहीं था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हंसिका की हत्या के आरोपी प्रदीप पाल की तलाश की जा रही है।













































































































































































































































































































