40वाहिनी PAC बनी चैम्पियन: 15वीं प्रादेशिक पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में जनपद हरिद्वार को 55 रनों से हराया।।
वाहिनी PAC बनी चैम्पियन: 15वीं प्रादेशिक पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में जनपद हरिद्वार को 55 रनों से हराया।।

एसपी क्राइम निशा यादव ने विजेता टीम को ‘चल वैजयंती ट्रॉफी’ देकर किया सम्मानित, 18 टीमों ने दिखाया अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन।।
हरिद्वार:
हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में आयोजित 15वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हो गया। जनपद के विभिन्न मैदानों में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चले इस तीन दिवसीय खेल आयोजन के फाइनल मुकाबले में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने जनपद हरिद्वार की टीम को 55 रनों से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के दौरान राज्यभर के जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों से आई कुल 18 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने पूरे अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ मैदान पर अपना हुनर दिखाया। निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष निगरानी के साथ मैच संपन्न कराए गए।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध (SP Crime) निशा यादव ने अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में विजेता टीम 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार को प्रतिष्ठित ‘चल वैजयंती ट्रॉफी’ और पुरस्कार प्रदान किए। इसके साथ ही उपविजेता टीम जनपद हरिद्वार और व्यक्तिगत रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाल
खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि एसपी क्राइम निशा यादव ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संबोधन के उपरांत उन्होंने विधिवत रूप से 15वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के समापन की घोषणा की।
रिपोर्ट: विजय यादव (न्यूज़ हरिद्वार )













































































































































































































































































































































