कनखल में एचपीवी टीकाकरण शिविर, 130 बच्चों को लगी वैक्सीन
हरिद्वार, 14 फरवरी। धर्मनगरी के क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ने , जगजीतपुर में एचपीवी (HPV) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया।
शिविर में 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 130 बच्चों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर सहित एचपीवी संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा समय पर टीकाकरण के महत्व को रेखांकित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने और टीकाकरण को प्राथमिकता देने की अपील की।
स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया। शिविर के सफल आयोजन में क्लब के सदस्य हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, शीलू भाटिया, डॉ. विशाल गर्ग, मनोज सुबुद्धि, साहिल चावला, अभिनव गर्ग, विवेक गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, सिमरन, ममता, रिचा, अनूपा और नरेश रानी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रोटरी क्लब कनखल ने भरोसा दिलाया कि समाज के स्वास्थ्य, सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।























































































































































































































































































