हरिद्वार में अमर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, सपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि।।
हरिद्वार में अमर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, सपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि।।
रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार |
28 सितंबर 2026, हरिद्वार
हरिद्वार के लालतारापुल स्थित महानगर कार्यालय में अमर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके महान बलिदानों को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह सच्चे अर्थों में समाजवाद के असली प्रतीक थे। उनका जीवन, विचार और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके क्रांतिकारी विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के आंदोलन के समय थे।
इस अवसर पर इकबालपुर से आए वरिष्ठ नेता रविंद्र चौधरी, सपा नेता दीक्षांत शर्मा, पंडित संजय गोद, बाबा भाई नरपल चौधरी, अजय अग्रवाल, मंगल जी और रविंद्र ठाकुर समेत कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय पहुंचकर भगत सिंह जी के चित्रों पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सभी नेताओं ने उनके बलिदानों को याद करते हुए उन्हें सच्चे समाजवाद का संवाहक बताया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
संवाददाता : विजय यदुवंशी।












































































































































































































































































































































