August 7, 2026
# Tags
#Analytics #Blog #Boycott #Business #Candidates #Chief minister #Congress #Crime #Dehradun #Dessert #Election #Events #Ganga #Haridwar #Lifestyle #People #PM yojana #Police #politics #Proceeding #Roorkee #Sadhu sant #Tech news #world #कार्यवाही #प्रशाशन #भाजपा #रुड़की #सुरक्षा

राम मंदिर चंदे से कांवड़ मेले की व्यवस्था तक… सपा प्रदेश अध्यक्ष ने BJP-RSS पर उठाए सवाल।।

राम मंदिर चंदे से कांवड़ मेले की व्यवस्था तक… सपा प्रदेश अध्यक्ष ने BJP-RSS पर उठाए सवाल।।

रिपोर्ट : विजय यदुवंशी

लोकेशन : हरिद्वार

हरिद्वार। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने भाजपा और RSS पर तीखा हमला बोलते हुए राम मंदिर के चंदे को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे की व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

 

महंत शुभम गिरी ने सरकार से राम मंदिर की मौजूदा कमेटी भंग कर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए नई कमेटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कमेटी में क्षेत्रीय विधायक और सांसद को भी शामिल किया जाना चाहिए। सवाल यह है कि जिस मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है, उसकी व्यवस्था में स्थानीय लोगों की भागीदारी क्यों नहीं होनी चाहिए?

 

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर भी गिरी ने जिला प्रशासन और सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्थाओं में कई स्तरों पर खामियां हैं। साथ ही दावा किया कि भाजपा द्वारा लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किए जाने से जनता का विश्वास प्रभावित हुआ है, जिसका असर इस बार कांवड़ियों की संख्या में भी दिखाई दे रहा है।

 

गिरी के इन आरोपों ने एक बार फिर राम मंदिर की चंदा व्यवस्था, मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता और कांवड़ मेले की प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *