बहुजन समाज का विधायक रवि बहादुर को समर्थन, बोले— ज्वालापुर में विकास का दूसरा नाम रवि बहादुर।।
बहुजन समाज का विधायक रवि बहादुर को समर्थन, बोले— ज्वालापुर में विकास का दूसरा नाम रवि बहादुर।।
बहुजन समाज का भरोसा, विकास की राह पर ज्वालापुर। ग्राम कोटा मुरादनगर में विधायक रवि बहादुर को मिला खुला समर्थन, सड़क निर्माण का शुभारंभ भी किया गया।”
लोकेशन : हरिद्वार 
रिपोर्ट: विजय यदुवंशी
ज्वालापुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ज्वालापुर में आज जो विकास दिखाई दे रहा है, वह विधायक रवि बहादुर के सतत प्रयासों का परिणाम है।
ग्राम कोटा मुरादनगर में मांगेराम के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक रवि बहादुर ने गांव में नवनिर्मित सड़क का फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
जनसंवाद के दौरान बहुजन समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि विधायक रवि बहादुर ने सड़क, नाली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि उनका उद्देश्य ज्वालापुर विधानसभा के हर गांव और हर गली तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज का यह समर्थन उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने एक स्वर में विधायक के विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन पर अपना विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधान मुजम्मिल, मांगेराम, रणधीर सिंह, रविन्द्र, राजू, मिथुन, रजत, शिव कुमार, यशपाल सिंह, रविन्द्र सैनी, जगवीर सिंह, सोनू, जसवीर सिंह, डॉ. मांगेराम, सुरेंद्र कुमार, लोकेश सैनी, इरशाद सलमानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। :::
“बहुजन समाज का भरोसा, विकास की राह पर ज्वालापुर। ग्राम कोटा मुरादनगर में विधायक रवि बहादुर को मिला खुला समर्थन, सड़क निर्माण का शुभारंभ भी किया गया।




























































































































































































































































































































