June 20, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Business #Candidates #Chief minister #Congress #Dehradun #Dessert #Education #Election #Events #Feature #Haridwar #Lifestyle #politics #Proceeding #Tech news

हरिद्वार ग्रामीण में बसपा को झटका, पूर्व विधानसभा प्रभारी नरेंद्र कटारिया ने दिया इस्तीफा।।

हरिद्वार ग्रामीण में बसपा को झटका, पूर्व विधानसभा प्रभारी नरेंद्र कटारिया ने दिया इस्तीफा।।

रिपोर्ट : विजय यदुवंशी 

 

हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रभारी नरेंद्र कटारिया ने संगठन से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने निर्णय की जानकारी दी।

 

नरेंद्र कटारिया ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर चल रहे आपसी मतभेदों के दौरान उन्होंने कई बार हरिद्वार जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी मोहित आनंद को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी से आहत होकर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया।

 

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अब वह केवल बहुजन समाज के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में समाज के हित में कार्य करते रहेंगे।

 

नरेंद्र कटारिया के इस्तीफे को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में बसपा संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

न्यूज़ हरिद्वार उत्तराखण्ड

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *