सपा के बूथ गठन अभियान में तेजी, युवाओं और पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा
फरीदपुर में बूथ स्तर पर सपा का मिशन तेज, अरविंद यादव बोले- 2027 में भाजपा की विदाई तय।।
रिपोर्ट: विजय यदुवंशी 
फरीदपुर (बरेली)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों के गठन का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
सपा नेता अरविंद यादव ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन अब भगवान के नाम पर ही चंदा चोरी के आरोपों से घिरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब भगवान राम के नाम से ही भाजपा की विदाई तय है।
अरविंद यादव ने युवाओं और छात्रों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं से छात्र और नौजवान हताश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण युवा वर्ग निराशा की ओर बढ़ रहा है और भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर समाजवादी पार्टी जनता के बीच अपनी नीतियों और मुद्दों को लेकर पहुंच रही है। इस अवसर पर अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, लालू नानू यादव (सीतापुर), शीशपाल यादव, पंकज यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा के बूथ गठन अभियान में तेजी, युवाओं और पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेर।।



























































































































































































































































































































