March 24, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Business #Candidates #Chief minister #Dehradun #DM #Education #Election #Events #Fashion #Feature #Food #Ganga #Haridwar #People #Plane crash #politics #Proceeding #School #Tech news #travel #world #Yatra

ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा ने चलाया भोजन वितरण अभियान, 300 जरूरतमंदों को मिला स्वच्छ भोजन

स्पिरिट ऑफ ताजनेस” के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण

ऋषिकेश। IHCL की मूल भावना “स्पिरिट ऑफ ताजनेस” को साकार करते हुए ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा, उत्तराखंड एवं आनंद काशी बाय द गेजेस ने त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में एक सराहनीय भोजन वितरण अभियान का आयोजन किया। इस सेवा पहल के तहत लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया गया।


इस अभियान में होटल की टीम ने पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ भाग लिया, जो स्पिरिट ऑफ ताजनेस—अतिथि सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी—की सच्ची झलक प्रस्तुत करता है। बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का लाभ उठाते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाना और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। आयोजन के दौरान स्वच्छता, अनुशासन और सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

स्पिरिट ऑफ ताजनेस की भावना को किया साकार, समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचाई सहायता

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने जताया आभार, आयोजन की हुई सराहना

यह पहल स्पिरिट ऑफ ताजनेस के मूल्यों—देखभाल, सम्मान और उत्कृष्ट सेवा—का सशक्त उदाहरण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *