February 14, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Business #Candidates #Chief minister #Dehradun #DM #Education #Election #Events #Fashion #Feature #Ganga #Haridwar #Indian army #Lifestyle #People #PM yojana #Police #politics #Proceeding #Sadhu sant #Space #Tech news #travel #world #Yatra #श्रधांजलि #सुरक्षा

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने दी पुलवामा हमले के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

14 फरवरी को शहीद दिवस घोषित करे सरकार-पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार, 14 फरवरी। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने मालवीय घाट पर मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीद सैनिकांे को श्रद्धांजलि दी और शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के साहस व बलिदान को नमन किया। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का काला दिन है। आज ही के दिन देश ने आतंकी हमले में अपने बहादुर जवानों को खो दिया था। उन्होंने केंद्र सरकार से 14 फरवरी को आधिकारिक रूप से शहीदी दिवस घोषित करने और इस दिन अवकाश घोषित करने की मांग भी की। कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर मां गंगा का पूजन कर शहीदों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की गई है। साथ ही मां गंगा से देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को इतना बल देने की प्रार्थना की कि वे हर दुश्मन का सामना कर सकें। उन्होंने युवाओं से सैनिकों का उत्साहवर्धन करने तथा धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आचार्य इतीस भदूला, सचिन चौधरी, कुलदीप कृष्ण चौहान, आचार्य चंद्रमोहन देवरानी, बृजमोहन शर्मा, भूपेंद्र कुमार, विपुल, रोशन, राहुल, अमित कुमार, दीपक, संदीप, संदीप कुमार, सुरेश, शिवकुमार, अमित, बबलू और रविंद्र सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *