February 13, 2026
# Tags
#Business #Analytics #Candidates #Chief minister #CookBook #Crime #Dinner #DM #Education #Events #Fashion #Firing #Ganga #Haridwar #Indian army #People #Police #politics #Recipes #RERA #Roorkee #Sadhu sant #Space #Stricks #Tech news #world #Yatra #कार्यवाही #पुलिस #प्रशाशन #भाजपा #रुड़की #श्रधांजलि #सुरक्षा

नवनीत सिंह होंगे हरिद्वार एसएसपी, देहरादून की कमान संभालेंगे डोभाल

 

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारी इधर-उधर

देहरादून। राज्य सरकार ने पुलिसिंग को और सख्त बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह अनुभाग-1 द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत 20 आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार निवेदिता कुकरेती को डीआईजी एसडीआरएफ से आईजी एसडीआरएफ पदोन्नत किया गया है, जबकि रचिता जुयाल भंगारी को एसएसपी पौड़ी गढ़वाल से डीआईजी सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।

यशवंत सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रभारी डीआईजी पीटीसी नरेंद्रनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

मैदानी जिलों में सबसे अहम बदलाव किए गए हैं।

अजय सिंह को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है, जबकि हरिद्वार जिले की कमान अब नवनीत सिंह संभालेंगे।

वहीं प्रमोद डोभाल को एसएसपी हरिद्वार से एसएसपी देहरादून नियुक्त किया गया है।

 

इसी क्रम में अरुण मोहन जोशी को चंपावत से एसएसपी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है, जबकि मंजूला मिश्रा को ऊधमसिंहनगर से एसपी अभिसूचना भेजा गया है।

प्रह्लाद कुमार राय को एसपी सीबीसीआईडी और अमित श्रीवास्तव को 38वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में तैनाती दी गई है।

 

पर्वतीय जिलों में भी फेरबदल हुआ है।

अक्षय प्रह्लाद कोंडे को रुद्रप्रयाग से पिथौरागढ़,

रेखा यादव को पिथौरागढ़ से चंपावत भेजा गया है।

देवेंद्र आर चौबे को एसपी से एसएसपी अल्मोड़ा बनाया गया है, जबकि देवेंद्र पींचा को अल्मोड़ा से 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।

 

इसके अलावा निहारिका तोमर, जितेंद्र कुमार मेहरा, जितेंद्र चौधरी, निष्ठा यादव, मनोज ठाकुर और चन्द्रमोहन सिंह समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

सरकार का कहना है कि यह व्यापक फेरबदल अपराध नियंत्रण तेज करने, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें।

इस फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *