February 8, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Boycott #Candidates #Crime #Education #Events #Feature #Ganga #Haridwar #Lifestyle #People #politics #Proceeding #Tech news #world

नोटिस के बाद भी नहीं रुका अवैध निर्माण, विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जगजीतपुर पीठ बाजार में शनि देव मंदिर के सामने अवैध रूप से बनाए जा रहे फ्लैट्स का निर्माण विभागीय नोटिस के बावजूद अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण की ढीली कार्यशैली के चलते बिल्डरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि नोटिस को भी नजरअंदाज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अवैध अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य बदस्तूर जारी रहा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नियमों की खुली अवहेलना के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं। इससे न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि भविष्य में अव्यवस्था और सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं। उधर, प्राधिकरण का कहना है कि मामले की समीक्षा की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, लेकिन जमीन पर इसका असर अभी दिखाई नहीं दे रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *