ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रवि बहादुर का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने रखीं विकास की अपेक्षाएं।
ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रवि बहादुर का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने रखीं विकास की अपेक्षाएं।
संवाददाता : विजय यदुवंशी
ज्वालापुर। हरिद्वार
दिनांक :17/01/26
ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विधायक रवि बहादुर का ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से विधायक का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया।
सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम गढ़ी संघीपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को लेकर अपनी मांगें विधायक के समक्ष रखीं।
सम्मान मिलने पर विधायक रवि बहादुर ने ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम गढ़ी संघीपुर के सम्मानित ग्रामीणों द्वारा दिया गया स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई सभी विकास संबंधी अपेक्षाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनका दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम गढ़ी संघीपुर में होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान कारी शहजाद, प्रेम शर्मा, कुर्बान, महबूब, समीम, मुर्तजा, फरमान, शहनवाज, रोशन, महरूफ, अनीश, नोमान, फरमान, मोसीन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता


















































































































































































































































































