February 8, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Basketball #Boycott #Business #Candidates #Cheese #Chief minister #Congress #Cricket #Dehradun #Dessert #Education #Election #Events #Fashion #Feature #Food #Ganga #Haridwar #Indian army #Lifestyle #People #PM yojana #Police #politics #Proceeding #Roorkee #Sadhu sant #School #Space #Sports #Swiming #Tech news #Tennis #travel #world #Yatra #रुड़की

हरिद्वार में श्री यादव समिति द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

लोकेशन :हरिद्वार,

विशेष सवाददाताअ : अभिषेक यादव

धर्मनगरी हरिद्वार के रानीपुर सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र में श्री यादव समिति द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बीडीपी यादव ने की, जबकि संचालन महासचिव श्री के.के. यादव ने किया।

समारोह में समिति अध्यक्ष घनश्याम यादव, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष विजय यादव और हरद्वारीलाल यादव ने समाज के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने यादव समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ समाज की उन्नति को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

युवाओं को शिक्षा और संगठन से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर संरक्षक मुनरिका यादव, बैजनाथ यादव सहित यादव समाज के कई वरिष्ठ और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

नववर्ष मिलन समारोह सामाजिक सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

यादव समाज ने आने वाले वर्ष में और अधिक संगठित होकर आगे बढ़ने का भरोसा जताया।

रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *