February 8, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Chief minister #Crime #Dehradun #DM #Education #Haridwar #Lifestyle #People #Police #politics #Roorkee #Tech news #कार्यवाही #पुलिस #प्रशाशन

यूकेएसएसएससी पेपर लीक पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का राज्यपाल को ज्ञापन।।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का राज्यपाल को ज्ञापन।।

दिनांक : 30/09/2025

विशेष संवाददाता : विजय यादव 

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा हाल ही में आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले ने युवाओं का गुस्सा भड़का दिया है। इसी कड़ी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला इकाई हरिद्वार ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई। पेपर लीक होने से मेहनती और होनहार छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। संगठन ने आरोप लगाया कि पेपर माफिया और आयोग के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से परीक्षा प्रक्रिया को कलंकित किया गया। इस घोटाले से लाखों बेरोजगार युवाओं का विश्वास डगमगा गया है।

भीम आर्मी ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए, ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही आयोग द्वारा जिन अभ्यर्थियों को धांधली कर पास कराया गया है, उनके परिणाम तत्काल निरस्त किए जाएं और निष्पक्ष जांच के बाद ही योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिले।

ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने इस मामले में ठोस और पारदर्शी कदम नहीं उठाए, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इस मौके पर जिला यूनिट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक युवाओं के साथ न्याय नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

रिपोर्ट  : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *