वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान से खुली भाजपा की पोल।।
- वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान से खुली भाजपा की पोल।।
कांग्रेस ने परवाहदून से छेड़ा बड़ा राजनीति
क हमला, भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता।।
दिनांक : 19/09/2025
विशेष सवाददाता : ज्योति यादव
डोईवाला।
राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को परवाहदून से भाजपा के खिलाफ “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाकर भाजपा पर वोट चोरी कर सत्ता पर काबिज होने का आरोप जड़ा।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। “भाजपा ने कर्नाटक और बिहार समेत कई राज्यों में वोट की चोरी कर गद्दी हथियाई है। राहुल गांधी लगातार भाजपा की असलियत सामने ला रहे हैं। अब समय आ गया है कि पूरे देश की जनता मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करे।”
सुखविंदर कौर का बड़ा बयान
जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने भाजपा पर सीधा वार करते हुए कहा कि जनता अब धोखे को समझ चुकी है। “बीजेपी वोट चोरी करके गद्दी पर बैठी है। हमारा अभियान हर जिले और गांव तक पहुंचेगा और भाजपा को बेनकाब करके ही दम लेगा।”
हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
नगर में कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है और अब जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है।
नेताओं की जोरदार मौजूदगी
इस मौके पर उम्मीद बोरा, स्वतंत्र बिष्ट, नीरज त्यागी, सुनील बर्मन, मनोज नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, करतार सिंह नेगी, राहुल सैनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक भाजपा गद्दी छोड़ने पर मजबूर न हो जाए।
भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं!
कांग्रेस के इस आक्रामक अभियान से स्थानीय राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि जनता कांग्रेस के साथ खड़ी हो रही है और आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका भारी खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।
रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता

































































































































































































































































