December 14, 2025
# Tags
#Analytics #Blog #Chief minister #Congress #DM #Food #Lifestyle #People #PM yojana #politics #Tech news #कार्यवाही #प्रशाशन #बिज़नेस #भाजपा #सुरक्षा

कन्नौज में आलू की कम कीमतों व खाद की कालाबाजारी के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन।।

कन्नौज में आलू की कम कीमतों व खाद की कालाबाजारी के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन।।

विशेष संवददाता : विजय यदव

कन्नौज, 18 सितम्बर।

आलू की गिरती कीमतों और खाद की कालाबाजारी को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को कन्नौज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

 

यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान व समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव शशिमा सिंह दोहरे ने की। प्रदर्शनकारियों ने आलू का उचित मूल्य तय करने और खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

जूही सिंह ने कहा कि महंगाई, किसानों की समस्याओं और खाद की किल्लत से जनता परेशान है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने समाजवादियों को आंदोलन में शामिल होने से रोकने की कोशिश की, गाड़ियों को रोका गया, मगर सपा कार्यकर्ता किसी भी हाल में पीछे हटने वाले नहीं हैं।

 

पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, सपा नेता यश कुमार दोहरे सहित कई नेताओं ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर बबली दोहरे, अजय कश्यप, रामसेवक राजपूत, अंशू पाल, कंचन कनौजिया, श्याम सिंह यादव, राजेश यादव, रजनीकांत यादव, राजेश पाल, भोले कुरैशी, विवेक पाल, अजय दोहरे, सुनील दिवाकर, सतेंद्र दोहरे, पल्लवी पाल, विजय कुमार यादव, शरद यादव, उमेश पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *