December 14, 2025
# Tags
#Analytics #Blog #Chief minister #Crime #Dehradun #DM #Haridwar #People #Police #politics

सतपुली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ उपकोषाधिकारी।।

सतपुली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ उपकोषाधिकारी।।

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम लगातार तेज़ होती जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने सतपुली में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उपकोषाधिकारी (Sub Treasury Officer) कौशल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता रविंद्र रावत, निवासी सतपुली ने विजिलेंस को लिखित शिकायत सौंपी। रावत ने आरोप लगाया कि उपकोषाधिकारी कौशल कुमार ने डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण योजना के जून और जुलाई माह के करीब 10 लाख रुपये का भुगतान जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने इसकी प्रारंभिक जांच की और आरोपों को सही पाया।

इसके बाद विजिलेंस ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत ट्रैप की रणनीति बनाई। आज कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी उपकोषाधिकारी को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विजिलेंस कार्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने विजिलेंस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे “भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम” बताया। वहीं विभागीय अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।

सूत्रों के अनुसार विजिलेंस आने वाले दिनों में ऐसे और मामलों में कार्रवाई कर सकता है। यह गिरफ्तारी प्रदेश में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *