April 3, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Candidates #Education #Events #Feature #Ganga #Haridwar #Lifestyle #People #PM yojana #politics #Tech news #travel #world #Yatra #सुरक्षा

गुरु रविदास जयंती पर जगजीतपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य शोभायात्रा निकली

भक्ति, समता और भाईचारे के रंग में रंगा जगजीतपुर, गुरु रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा

अंबेडकर पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

गुरु रविदास के विचारों और सामाजिक समता के संदेश को दर्शाती झांकियों ने मोहा मन

संत शिरोमणि गुरु रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर जगजीतपुर क्षेत्र में रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा नजर आया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, वहीं ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक और सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

गुरु रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को दर्शाती झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क से किया गया। इसके बाद यात्रा मातृ सदन चौक, शिवपुरी कॉलोनी स्थित रविदास मंदिर, पीठ बाजार होते हुए पुनः अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के विचारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। नितिन कुमार और अजय दास महाराज ने कहा कि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष और मानवता के उत्थान का प्रतीक है। शोभायात्रा का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि समाज में समरसता और सौहार्द का वातावरण बना रहे। रवि कुमार और लोकेश कुमार ने कहा कि गुरु रविदास का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है। उन्होंने बिना भेदभाव के समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। शोभायात्रा में लोगों की सहभागिता यह दर्शाती है कि गुरु रविदास के विचार आज भी जनमानस में जीवित हैं। शोभायात्रा में पार्षद सन्नी कुमार, राजबीर चौहान, नितिन कुमार, उमेश बर्मन, अजीत, लोकेश आर्य, राहुल, रणदीप मैनवाल, गोपाल दास, जयसिंह, जोगेंद्र, संदीप, मनोज, पंकज कुमार सागर दीपक अमित कुमार, फूल कुमार, धर्मेंद्र, अमरदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *