April 3, 2026
# Tags
#Analytics #Business #Ganga #People #world #बिज़नेस

नही रहे भारत के रतन, रतन टाटा के निधन पर सीएम ने दी, श्रद्धांजलि

भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख एवम संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊँचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

*भावपूर्ण श्रद्धांजलि !*

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *