April 3, 2026
# Tags
#Feature #politics

‘हमें नजरअंदाज किया जा रहा था, संवाद के रास्ते बंद थे…’, राहुल गांधी ने बताई भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की असली वजह

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में उनके लिए सभी संचार (लोगों से संवाद) के रास्ते बंद हो चुके थे. संसद में दिए गए भाषण को टीवी पर नहीं दिखाया जाता था,

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में उनके लिए सभी संचार (लोगों से संवाद) के रास्ते बंद हो चुके थे. संसद में दिए गए भाषण को टीवी पर नहीं दिखाया जाता था, मीडिया उनकी बातों को नजरंदाज करता था. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस यात्रा ने उनमें कई बदलाव किए हैं.

राहुल गांधी ने बताई भारत जोड़ो यात्रा की असली वजह.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका में है. यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान जब राहुल गांधी से उनकी भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा ने उनके राजनीतिक दृष्टिकोण को पूरी तरह से बदल दिया है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय राजनीति में प्यार को पेश करना था. राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण सीख मिली, जिनमें सबसे प्रमुख यह थी कि राजनीति में प्रेम की अवधारणा को लागू किया जा सकता है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *