March 29, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Breakfast #Business #CookBook #Crime #Dehradun #Dessert #Dinner #DM #Education #Election #Fashion #Feature #Firing #Food #Ganga #Haridwar #Indian army #Lifestyle #PM yojana #Police #politics #Recipes

हरिद्वार में 200 बेड के अत्याधुनिक महिला अस्पताल की ओपीडी शुरू

निःशुल्क इलाज, 24 घंटे इमरजेंसी-फार्मेसी और आधुनिक लैब सुविधाओं से आमजन को बड़ी राहत

। जनपद के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हुए चैनराय महिला अस्पताल परिसर में बने 200 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल की ओपीडी सेवाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होने वाली ओपीडी में महिला एवं शिशु रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी जोड़ एवं ट्रॉमा सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही 24 घंटे फार्मेसी और आधुनिक लैब सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दूसरे चरण में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से आईपीडी सेवाएं भी प्रारंभ कर दी जाएंगी। नोवस पैथोलॉजी लिमिटेड और श्री स्वामीनारायण यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद के सहयोग से संचालित इस अस्पताल को प्रदेश में अपनी तरह की पहली अत्याधुनिक स्वास्थ्य इकाई बताया जा रहा है।

संचालन समिति के डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि इस अस्पताल के शुरू होने से हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ ऋषिकेश और रुड़की से देहरादून रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या में कमी आएगी। यहां मरीजों को एक ही छत के नीचे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अस्पताल में आईएसओ प्रमाणित अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

अस्पताल में निशुल्क डिलीवरी की सुविधा के साथ आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड, ईएसआई और टीपीए जैसी विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत भी उपचार किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला एमसीएच यूनिट होगा जहां पीजी कोर्स भी संचालित किए जाएंगे, जिससे भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी।

इसके अतिरिक्त अस्पताल में आईवीएफ, सीएमई और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। वर्तमान में अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी सभी आवश्यक जांच सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *