March 20, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Business #Candidates #Chief minister #Dehradun #DM #Education #Election #Events #Feature #Ganga #Haridwar #Indian army #Lifestyle #People #PM yojana #Police #politics #Proceeding #Tech news #travel #world #Yatra #प्रशाशन #भाजपा

हरिद्वार जनपद को बड़ी सौगात: दो विधायकों को धामी कैबिनेट में मिला स्थान

मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा बने मंत्री, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार

देहरादून/हरिद्वार, ब्यूरो।

उत्तराखंड में चार साल बाद हुए धामी कैबिनेट विस्तार में हरिद्वार जनपद को बड़ी सौगात मिली है। जनपद के दो विधायकों—हरिद्वार सीट से मदन कौशिक और रुड़की से प्रदीप बत्रा—को मंत्री पद देकर सरकार ने जिले को मजबूत प्रतिनिधित्व दिया है।

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) ने पांच विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी, भीमताल (नैनीताल) से राम सिंह कैड़ा और देहरादून राजपुर से खजानदास को भी मंत्री बनाया गया।

लंबे समय से कैबिनेट में खाली पड़े पांच पदों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। करीब चार साल के इंतजार के बाद इन पदों को भरते हुए धामी सरकार ने क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। खासतौर पर हरिद्वार जनपद से दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने से जिले की सियासी अहमियत और बढ़ गई है।

सरकार का मानना है कि मंत्रियों के रूप में चुने गए विधायकों के पिछले कार्यों और प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, जिससे शासन और विकास कार्यों को और गति मिल सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *