यादव जी की लव स्टोरी का विरोध, यादव समाज ने जिला मुख्यालय पर जताया रोष।
यादव जी की लव स्टोरी का विरोध, यादव समाज ने जिला मुख्यालय पर जताया रोष।
हरिद्वार, विजय यदुवंशी,
दिनांक : 23/02/2026
हरिद्वार में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के ट्रेलर को लेकर यादव समाज में नाराज़गी बढ़ गई है।
अखिल भारतीय यादव महासभा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
समाज का आरोप है कि फिल्म में जाति विशेष की छवि गलत ढंग से दिखाई गई है।
प्रदर्शनकारियों ने सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाते हुए ट्रेलर पर रोक और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
चेतावनी दी गई कि कार्रवाई न होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
अब इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता




























































































































































































































































































