नवोदय विद्यालय में आयोजित किया गया जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम स्कूल जवाहर जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में 19 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव आयोजित किया गया। इस उत्सव में जनपद हरिद्वार के कक्षा 8 से 11 के विद्यालय लेवल पर चयनित 41 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 20 छात्र एवं 21 छात्राएं थी। विद्यार्थियों ने यहां पर पेंटिंग, कविता, स्पीच, संगीत, डिबेट, निबंध आदि विधाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

विद्यालय स्तर पर इस कार्यक्रम के प्रभारी लाजपत सिंह उपप्राचार्य एवं संयोजक संगीता चौहान, टीजीटी हिंदी थी। विद्यालय के प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रेरणा एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक अनूठी पहल है, जो कक्षा 8-11 के छात्रों के लिए 1-सप्ताह का आवासीय कार्यक्रम है। यह गुजरात के वडनगर स्थित वर्नाक्यूलर स्कूल से संचालित होता है, जहाँ तकनीक और विरासत के माध्यम से मूल्य-आधारित नेतृत्व कौशल सिखाया जाता है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मूल्य-आधारित (नेतृत्व, नवाचार, जिज्ञासा) शिक्षा देना और उन्हें सशक्त नागरिक बनाना है। गुजरात के वडनगर में स्थित प्रेरणा स्कूल ऐतिहासिक प्राथमिक विद्यालय है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा ग्रहण की थी। 1888 में स्थापित इस पुराने स्कूल का जीर्णोद्धार कर इसे एक आधुनिक, हेरिटेज, और अनुभवात्मक शिक्षण केंद्र में बदला गया है, जहाँ देशभर से विद्यार्थी आकर 1 हफ्ते तक प्रेरणा और मूल्य-आधारित शिक्षा लेते हैं।

संयोजक संगीता चौहान ने बताया कि विगत वर्ष एंजेल्स अकैडमी हरिद्वार के एक छात्र एकलव्य एवं जगदगुरु चंद्र भगवान शंकर इंटर कॉलेज की छात्रा सारिका ने जिला स्तरीय प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम मे सफलता हासिल की एवं एक हफ्ते के लिए बड़नगर अहमदाबाद की यात्रा की। मोनिता पालीवाल जगदगुरु चंद्र भगवान शंकर इंटर कॉलेज की शिक्षिका इनके साथ गार्जियन टीचर के रूप में गई। इस वर्ष भी जिला स्तर पर चयनित एक छात्र एवं छात्रा प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत बड़नगर अहमदाबाद की यात्रा करेंगे।

इस चयन प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में योगदान देने के लिए एंजेल्स एकेडमी बहादराबाद, बीएम एल मुंजाल पब्लिक स्कूल नवोदय नगर, पुलिस मॉडर्न स्कूल पुलिस लाइन, केंद्रीय विद्यालय भेल, जगदगुरु चंद्र भगवान शंकर इंटर कॉलेज शीतला खेडा एवं नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के शिक्षकों ने योगदान दिया। प्रतियोगी विद्यार्थियों ने निबंध, संगीत, डिबेट,स्पीच, ‘पेंटिंग आदि विधाओं में विकसित भारत’, ‘माय विज़न ऑफ़ इंडिया’, ‘व्हाय आई शुड बी सिलेक्टेड फॉर प्रेरणा’ आदि विषयों पर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के उपप्राचार्य लाजपत सिंह ने सभी प्रतिभागियों का विद्यालय में स्वागत किया एवं प्रेरणा स्कूल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई और कहा कि या भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक नवाचार युक्त कार्यक्रम है जिसमें प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करके प्रेरणा स्कूल में साप्ताहिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं। विद्यालय स्तर पर प्रेरणा प्रोग्राम की संयोजक संगीता चौहान ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अनुरक्षकों एवं निर्णायकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।



























































































































































































































































































