February 15, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Business #Candidates #Dessert #DM #Education #Election #Events #Feature #Ganga #Haridwar #Indian army #Lifestyle #People #politics #Proceeding #Tech news #भाजपा #रानीपुर विधानसभा

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रह।

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रह।

जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदान को बताया मानवता की सच्ची सेवा।

 

रिपोर्ट : विजय यदुवंशी

हरिद्वार, 14 फरवरी (संवाददाता)। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की स्मृति में गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली, ज्वालापुर एवं ब्लड वॉलेंटियर हरिद्वार द्वारा शिव गंगा मार्ट (सिटी पैलेस) धीरवाली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं भाजपा हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से गंभीर रूप से बीमार और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि गोपीचंद कालोनी एकता मंच हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। शहीदों की स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

गोपीचंद एकता मंच के महामंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की सहायता करना है।

जिला रक्त कोष के डॉ. अंकुर सैनी ने बताया कि शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय रही।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशीष झा, वरुण वशिष्ठ, चंचल कौर, मोहित शर्मा, वरुण चौहान, वेदपाल चौहान, राजकमल सैनी, अमित सैनी, रविकांत, शिवशंकर पांडेय, पंकज बागड़ी, अश्विन चौहान सहित गोपीचंद कालोनी एकता मंच के अध्यक्ष विनय तिवारी, उपाध्यक्ष अश्वनी पाल, मंत्री जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र धीमान व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *