February 8, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Candidates #Crime #DM #Education #Events #Feature #Ganga #Haridwar #Lifestyle #People #Police #politics #Proceeding #Sadhu sant #School #Stricks #Tech news #travel #world #कार्यवाही #पुलिस #प्रशाशन #बिज़नेस #सुरक्षा

हरिद्वार श्यामपुर में मानवता शर्मसार, बेजुबान बछिया के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप

श्यामपुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमा कर की जांच शुरू

क्षेत्र में तनाव, लोगों ने दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार जनपद के श्यामपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गाय की बछिया के साथ अनैतिक एवं अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की शिकायत श्यामपुर थाना पुलिस को प्राप्त हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। श्यामपुर थाना एस एस आई मनोज रावत ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषी को कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बेजुबान जानवर के साथ हुए इस अमानवीय व्यवहार ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *