February 9, 2026
# Tags
#Blog #Analytics #Business #Candidates #Education #Election #Events #Fashion #Feature #Food #Lifestyle #People #Police #politics #School #Sports #Tech news #प्रशाशन

छिबरामऊ विधानसभा में ओबीसी समाज की नई उम्मीद बने पंकज शाक्य।।

छिबरामऊ विधानसभा में ओबीसी समाज की नई उम्मीद बने पंकज शाक्य।।

दिनांक : 29/10/2025

विशेष संवाददाता: अभिषेक यादव 

 

लगातार बहुजन समाज को जागरूक करने में जुटे, युवाओं में खासा लोकप्रिय।।

 

कन्नौज/छिबरामऊ।

ओबीसी महासभा के छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष पंकज शाक्य इन दिनों क्षेत्र में लगातार चर्चाओं में हैं। समाज के हर वर्ग, खासकर बहुजन समाज के उत्थान और अधिकारों की बात को मजबूती से उठाने वाले पंकज शाक्य, शिक्षा से लेकर सामाजिक न्याय तक, हर मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह है कि वह न सिर्फ युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं बल्कि बुजुर्गों के बीच भी सम्मान के पात्र बने हुए हैं।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पंकज शाक्य हमेशा से संघर्षशील और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति रहे हैं। वह जहां एक ओर समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने का प्रयास करते हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षा को ही बहुजन समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए युवाओं को शिक्षित होने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

पंकज शाक्य का मानना है कि अगर बहुजन समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई जाए, तो आने वाला समय निश्चित रूप से बदलाव लेकर आएगा। इसी सोच के साथ वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं। किसी की बीमारी में साथ देना हो, छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री उपलब्ध करानी हो या गरीब परिवारों को सहयोग, हर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी लोगों को राहत देती है।

जानकारी के मुताबिक पंकज शाक्य समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर शाक्य के करीबी माने जाते हैं और उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में पंकज शाक्य छिबरामऊ विधानसभा में ओबीसी समाज की मजबूत आवाज बनकर उभर सकते हैं।

 

प्रदेश तथा क्षेत्र में पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे ऐसे युवा नेतृत्व की आज जरूरत है, जो न सिर्फ समाज की पीड़ा समझे बल्कि उसे दूर करने के लिए निरंतर कार्यरत भी रहे। पंकज शाक्य का यही जज़्बा आज उन्हें सुर्खियों में बनाए हुए है और जनता की उम्मीदों को नई दिशा दे रहा है।

लोगों का कहना है कि यदि ऐसा ही समर्पण और संघर्ष जारी रहा, तो आने वाले समय में बहुजन समाज की तस्वीर बदलने में पंकज शाक्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *