बुजुर्गों केसाथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस….
बुजुर्गों केसाथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस….
विशेष संवाददाता : ज्योति यादव
डोईवाला। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा केशवपुरी राजीवनगर में वृद्धजन दिवस बुजुर्गो के साथ मनाया गया। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक आसिफ हसन और सभासद अमित कुमार ने बुजुर्गो के साथ केक काटा। जिसको देखकर बुजुर्गोंगण खुश हुए। सभासद अमित कुमार ने बताया कि बुजुर्गो को सम्मान देकर बहुत खुशी होती है आज कल के समय में लोग अपने माता पिता को वृद्धा आश्रम में छोड़ देते है वो यह भी नहीं सोचते कि उन माता पिता ने उनको कैसे पाल पोश कर बड़ा किया है और आज जब उनको उन बच्चों की जरूरत होती है तो वह उनको अकाल छोड़ देते है। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक आसिफ हसन ने कहा कि 60 साल की उम्र के बाद बुजुर्गो का दिमाग बचपन जैसा हों जाता है उनको बचपन जैसा प्यार करना चाहिए उनके साथ बाते करनी चाहिए मगर आज कल के बच्चे उनको अकेले छोड़ देते है। आज कल देखने में आता है कि बच्चे अपने माता पिता के साथ दुर्व्ययवार कर रहे है उनके साथ मार पीट करते है जो गलत है। उन माता पिता ने अपने आप भूखा रह कर उन बच्चों को पाला है। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना जैसे वृद्ध पेंशन, रोडवेज की बसों में निःशुल्क आवागमन आदि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में सभासद अमित कुमार, मेरा युवा भारत स्वयंसेवक आसिफ हसन, अधिवक्ता शाहदाब हसन आदि बुर्जुग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता


















































































































































































































































































