टूटी साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे तक पहुंची नई साइकिल, अखिलेश यादव ने की मदद।।
टूटी साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे तक पहुंची नई साइकिल, अखिलेश यादव ने की मदद।।
विशेष : संवाददाता विजय यादव 
दिनांक : 28/09/25
हरिद्वार।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने मासूम छात्र की जिंदगी बदल दी। वीडियो में एक बच्चा टूटी हैंडल वाली साइकिल से मुश्किलों के बीच स्कूल जाता दिखाई दिया। इस भावुक कर देने वाले वीडियो को एसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच गया।
वीडियो पर नज़र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी पड़ी। उन्होंने बच्चे की परेशानी को देखकर तुरंत मदद का निर्णय लिया। अखिलेश यादव ने बच्चे के लिए नई साइकिल भिजवाई, जो अब तक छात्र तक पहुंच चुकी है। नई साइकिल मिलने के बाद छात्र का सफर न केवल आसान हुआ बल्कि उसका चेहरा भी खुशी से खिल उठा।
इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि यह कदम केवल मदद नहीं बल्कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। बच्चे की मुस्कान देख हर कोई भावुक हो उठा।
बच्चे को नई साइकिल मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों ने भी अखिलेश यादव की पहल की तारीफ करते हुए कहा कि नेताओं को आम लोगों की तकलीफों को इसी तरह समझना चाहिए।
और एसपी हरिद्वार की इस पहल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर प्रदेश हर जिले को ऐसा अधिकारी मिलना चाहिए।
अब छात्र सुरक्षित और सहज तरीके से स्कूल जा सकता है। टूटी साइकिल की मजबूरी अब बीते दिनों की बात हो गई है और बच्चे के सपनों की राह अब और आसान हो गई है।
रिपोर्ट : न्यूज़ हरिद्वार संवाददाता


















































































































































































































































































