March 27, 2026
# Tags
#Analytics #Blog #Candidates #Chief minister #Congress #Dehradun #DM #Ganga #Lifestyle #People #PM yojana #Police #politics #Proceeding #Swiming #Tech news #कार्यवाही #पुलिस #प्रशाशन #भाजपा #सुरक्षा

जाखन नदी उफान पर, डोईवाला में बस्तियों में घुसा पानी।।

जाखन नदी उफान पर, डोईवाला में बस्तियों में घुसा पानी।।

सैकड़ो लोग प्रभावित दहशत में जीने को मजबूर बस्ती वासी।।

विशेष सवाददाता : ज्योति यादव

दिनांक : 16/09/25

डोईवाला। लगातार हो रही भारी बारिश से मंगलवार को डोईवाला क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। माजरी ग्रांट और लालतप्पड़ इलाके में जाखन नदी उफान पर आ गई, जिससे कई घरों में पानी घुस गया। वहीं, नदी का पानी जाखन पुल पर चढ़ जाने से हरिद्वार–देहरादून हाईवे पर कई घंटों तक यातायात ठप रहा।

 

ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट निशा देवी ने बताया कि लालतप्पड़ वार्ड नंबर 5 समेत नदी किनारे बसे दर्जनों परिवार प्रभावित हुए हैं। घरों में पानी घुसने से लोगों का घरेलू सामान और अनाज खराब हो गया है। नदी के तेज बहाव से किनारों पर कटाव भी हुआ, जिससे बस्तियों पर खतरा मंडराने लगा है।

 

बारिश से सॉन्ग और सुषवा नदी भी पूरे उफान पर हैं। इससे किनारे बसे लोग लगातार खतरे की आशंका में घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। पुल और सड़क मार्ग बंद रहने से मरीजों, बच्चों और मजदूरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

 

तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। क्षेत्र विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत सामग्री और हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाए।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था की मांग की है। लगातार बारिश से डोईवाला और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन अलर्ट पर है।

 

रिपोर्ट: न्यूज़ हरिद्वार संवददाता

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *