पर्वतीय-मैदानी एकता समिति ने मनाया दिवाली मिलन, शहीदों के सम्मान और एकता के संकल्प के साथ उठी नई पहल
हरिद्वार, सुभाष नगर।
वरिष्ठ नेत्री किरण सिंह के निवास पर पर्वतीय-मैदानी एकता समिति ने दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने घोषणा की कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्ष में प्रदेशभर में “शहीद सम्मान समारोह” आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

शहीदों के बलिदान को नमन, उत्तराखंड की आत्मा को पहचानने का संकल्प
पी.के. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ है —खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा, नैनीताल और श्रीयंत्र टापू जैसी घटनाएँ आज भी हमारी चेतना में हैं। उन्होंने कहा —

> “अलग राज्य की मांग का जो सपना शहीदों ने देखा था, क्या 25 वर्ष बाद भी हम उसे पूरा कर पाए हैं? क्या शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन के प्रश्नों का समाधान हुआ है?”
उन्होंने कहा कि शहीदों की आत्मा तभी संतुष्ट होगी जब प्रदेश पर्वतीय और मैदानी एकता के साथ नशामुक्त, अपराधमुक्त और सौहार्दपूर्ण बनेगा।
नवीन नियुक्तियाँ — महिला शक्ति को मिला नेतृत्वसमिति ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुएकिरण सिंह को प्रदेश महिला अध्यक्ष,डॉ. राजेंद्र पाराशर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त


















































































































































































































































































