December 10, 2025
# Tags
#Analytics #Blog #Feature #Ganga #Haridwar #People #politics #Proceeding #Tech news #world

पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव लगातार 22 वर्षों से सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,,पांचवीं बार नियुक्ति पर हरिद्वार से महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। राजनीति में बहुत से चेहरे आते हैं, बहुत से चले जाते हैं—परंतु कुछ विरले ही होते हैं जो राजनीति को सत्ता की नहीं, सेवा की साधना मानते हैं। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री भगवान सिंह यादव उन्हीं दुर्लभ राजनेताओं की श्रेणी में आते हैं, जो जनभावनाओं को केवल भाषणों से नहीं, आचरण से उत्तर देते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा घोषित संगठनात्मक पुनर्गठन में भगवान सिंह यादव को लगातार पांचवीं बार कांग्रेस के सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विशेष बात यह है कि वह पिछले 22 वर्षों से इस दायित्व को निर्बाध निभा रहे हैं, और सहकारी आंदोलन को जन-आंदोलन के रूप में खड़ा करने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।

हरिद्वार से संत समाज का विशेष आशीर्वाद

उनकी इस पुनर्नियुक्ति पर हरिद्वार स्थित तपस्वी महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी जी महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा—

“भगवान सिंह यादव भारतीय राजनीति में संयम, समर्पण और सनातन मूल्यों के अद्वितीय प्रतिनिधि हैं। उनका जीवन आध्यात्मिक अनुशासन और सामाजिक करुणा का संगम है। वे केवल एक नेता नहीं, संत समाज के संरक्षक हैं। हरिद्वार की तपोभूमि से हम उनके चिरंजीवी, निर्भय और धर्म-संस्कार आधारित राजनैतिक जीवन की मंगलकामना करते हैं।”

भगवान सिंह यादव का हरिद्वार, ऋषिकेश, नैमिषारण्य व अन्य संत परंपरा केंद्रों से पिछले दो दशकों से आत्मिक संबंध रहा है। वे गंगा रक्षा, गौसेवा, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रधर्म आधारित जीवनमूल्यों के संरक्षक माने जाते हैं। उनका दर्शन यही है—”राजनीति सेवा होनी चाहिए, स्वार्थ नहीं।”

ग्वालियर से लेकर राजधानी तक, समर्थकों में हर्ष की लहर

यादव की नियुक्ति पर ग्वालियर अंचल से लेकर भोपाल तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।
पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, विधायकगण सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभूदयाल दोहरे, प्रदेश महामंत्री दशरथ सिंह, और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जीतू पटवारी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भगवान सिंह यादव को बधाई दी है।

ग्वालियर के तीन और नेताओं को भी मिली प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी

  • संगठन के इस पुनर्गठन में ग्वालियर के तीन अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
  • विवेक तोमर को जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ का अध्यक्ष
  • जयराज सिंह चौहान को सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष
  • चन्द्रपाल सिंह राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि ग्वालियर कांग्रेस की केंद्रीय रणनीति में एक प्रभावी धुरी बना हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *